BJP Manifesto 2024: भाजपा के घोषणा पत्र में क्या-क्या है खास, यूसीसी लागू करने से लेकर मुफ्त राशन दिए जाने का वादा, जानिए बड़ी बातें

BJP Manifesto 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र के नाम से घोषणा पत्र रविवार को जारी किया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया। भाजपा का घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर केंद्रित है। जिसमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के उत्थान पर जोर दिया गया है। पार्टी ने घोषणा पत्र में कई घोषणा की है। जिनमें से कुछ मुख्य नीचे दिए गए हैं।

1. 5 साल के लिए फ्री राशन

BJP Manifesto 2024 केंद्र सरकार साल 2020 से 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘हम सुनिश्चित करेंगे कि गरीब के खाने की थाली पोषणयुक्त हो। साथ ही मन को संतोष देने वाली और सस्ती हो।’

2. जीरो बिजली बिल

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे बिजली बिल जीरो हो जाएगा।

3. लखपति दीदीयां

एक करोड़ ग्रामीण औरतों को लखपति दीदी बनाकर सशख्त किया। अब 3 करोड़ महिलाओं क लखपति बनाएंगे।

4. कामकाजी महिलाओं के लिए सुविधाएं

औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। जिलमें शिशुगृह की सुविधा होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आने वाले पांच साल नारीशक्ति नई भागीदारी के होंगे।

5. 70 साल के ऊपर के लोगों को आयुष्मान योजना

बीजेपी ने संकल्प लिया है कि 70 साल से ऊपर के हर वृद्ध को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। उन्हें पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

6. बुलेट ट्रेन

BJP Manifesto 2024 हम बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित कर रहे हैं। बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करेंगे।

7. तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प

बीजेपी सरकार ने गरीबों को पक्के मकान बनाकर दिए हैं। अब जो जानकारियां राज्य सरकार को मिल रही हैं। उन परिवारों के लिए तीन करोड़ घर बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे। अभी हमने घर-घर सिलेंडर पहुंचाए हैं। अब पाइपलाइन से सस्ती रसोई गैस पहुंचाने के लिए काम करेंगे।

8. वन नेशन, वन इलेक्शन

एक देश, एक चुनाव संबंधित मुद्दों की परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। उनकी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम किया जाएगा।

9. मेडिकल एजुकेशन में सीट बढ़ेगी

नए एम्स और विभिन्न नए जिला-स्तरीय में मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से यूजी और पीजी मेडिकल में सीट बढ़ाई जाएंगी

BJP Manifesto 2024 10. समान नागरिक संहिता कानून

समान नागरिक संहिता देश के संविधान के अनुच्छेद में राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज है। बीजेपी का मानना है कि जब तक समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाएगा, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता।

You may have missed