‘मौलाना बना हैवान’…14 साल की लड़की को 4 महीने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो दवाई खिलाई

Kanpur Crime News : उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एक मौलाना ने किशोरी को बहला फुसला कर उसका रेप कर दिया। मौलाना लगातार किशोरी से चार माह तक दुष्कर्म की वारदात करता रहा। इसके बाद जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसको गर्भपात की दवा दे दी। जिससे किशोरी की हालत खराब हो गई। उसको हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा। मामला शहर के नौबस्ता थाना एरिया का है। किशोरी मजदूर परिवार से संबंद्ध है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनू हाफिज किशोरी के घर के सामने पड़ने वाली मस्जिद का मौलाना बताया जा रहा है।

Kanpur Crime News

Kanpur Crime News सोनू 14 साल की किशोरी को अपने घर में खाने की चीजों का लालच देकर घर में बुलाता था। फिर आरोपी किशोरी से रेप करता। इसका जब विरोध किया गया, तो पीड़िता को आरोपी ने परिवार समेत मारने की धमकी दी। इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसका पता लगने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की गोलियां खिला दी। जिसके बाद लड़की की तबियत अधिक खराब हो गई। परिजनों को ईद के दिन किशोरी की तबियत बिगड़ने पर इसका पता लगा। लड़की ने रो-रोकर अपनी सच्चाई बयां की। जिसके बाद आरोपी की करतूतों का पता लगा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Kanpur Crime News जिसके बाद पीड़िता को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पता लगा कि लड़की 3 माह की गर्भवती है। परिजनों को होश फाख्ता हो गए। बाद में नौबस्ता थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामले की पुष्टि कानपुर के डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने की है। जिन्होंने बताया है कि आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में पर्चा किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed