कांग्रेस नेता ‘अकबर’ पुलिस हिरासत में, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चल रहा था फरार

Congress Leader Akbar Khan Arrested बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को हिरासत किया है आरोपी कांग्रेस नेता आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा था पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी हुई है। चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी।

Congress Leader Akbar Khan Arrested रज्जब अली के स्वजन ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कांग्रेस नेता अकबर और तैयब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार को अकबर अपने परिवार से मिलने आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की टीम उसे पकड़ लिया।

क्या है मामला

रपटा चौक चांटीडीह में रहने वाले रज्जब अली (56) व्यवसायी थे। उन्होंने चार अक्टूबर 2022 की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। व्यवसायी के बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पुलिस को बताया कि रपटा चौक स्थित उनकी दुकान वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी जमीन के पास वाली जमीन को खरीदने के लिए कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन ने सौदा किया है।

Congress Leader Akbar Khan Arrested

Congress Leader Akbar Khan Arrestedअकबर खान और तैय्यब हुसैन उनकी दुकान वाली जमीन को कब्जे की बताकर खाली करने का दबाव बना रहे थे। इससे उनके पिता रज्जब अली परेशान थे। दोनों पर अरमान ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। शिकायत पर तत्कालीन एसपी ने एएसपी सिटी को जांच के आदेश दिए। जांच के आधार पुलिस ने अबकर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया।

You may have missed