भाजपा के संकल्प पत्र पर CM साय ने कहा- यह तो ट्रेलर है.. घोषणा पत्र को बताया संविधान की तरह पवित्र

BJP Manifesto भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र आज रविवार को जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया गया। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी की गारंटी 2024 और संकल्प पत्र जारी किया है। मेरा सौभाग्य है कि इस संकल्प पत्र समिति का सदस्य रहा।

सीएम साय ने कहा कि यह संकल्प पत्र पूरा वास्तव में भारतीय लोकतंत्र के प्रति भरोसे का, विश्वास बहाली का और भारत का भविष्य का एक-एक सुनहरा रोड मैप है। हमारा यह घोषणा पत्र संविधान की तरह पवित्र होता है।  साल 2014 और साल 2019 में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया था। दोनों संकल्प पत्र पर जो वादा किया गया था, उसे मोदी ने पूरा किया।

संकल्प पत्र सिर्फ ट्रेलर-सीएम साय

BJP Manifesto सीएम साय ने कहा कि संकल्प पत्र के आधार में जो आपको बताया या तो ट्रेलर है। आगे इस देश का बहुत विकास होना है। गरीबी मुक्त भारत, विकसित भारत बनाना  है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब लोकसभा का रिजल्ट आएगा तब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में दिखेंगे। तभी से गरीबी मुक्त भारत और विकसित भारत का यात्रा शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि साल 2024 का भी संकल्प पत्र 24 बिंदुओं पर आधारित है। 76 पेज में यह घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष के बाद का आधुनिक भारत का भविष्य का निर्माण करने वाला यह घोषणा पत्र है। इसमें 10 बिंदु सामाजिक हैं और 14 बिंदु आर्थिक स्तंभ के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बीते 10 सालों में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

BJP Manifesto

सीएम साय ने बताया कि 70 साल से अधिक के जितने भी लोग हैं, वह चाहे किसी भी वर्ग से हो, उनका आय जैसा भी हो, सभी को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का फ्री इलाज होगा। उन्होंने बताया की मुद्रा लोन का सीमा बढ़ाया गया है इससे लोगों को और लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी कहते हैं कि जिसे किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी पूछते हैं। सबका साथ सबका विकास ही संकल्प पत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया है। इससे सभी को फायदा होगा।

BJP Manifesto सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि साल 2004 में हमारा देश आर्थिक रूप से 11वें स्थान पर था। साल 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो 10 साल में उन्होंने 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर आर्थिक ताकत के रूप में इस देश को खड़ा किया है। अगले 5 साल में तीसरी ताकत के रूप में इस देश को खड़ा करने का संकल्प पत्र में प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यूरोप-अमेरिका हमारे देश को टक्कर दे रहा है।

You may have missed