मातम में बदली शादी की खुशियां : ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर 13 बारातियों की मौत, 22 घायल

Rajgarh Road Accident : राजगढ़। मध्य प्रदेश में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल राजस्थान से बरातियों को लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर रविवार रात पिपलौदी जोड़ के पास खाई में गिरकर पलट गया, जिससे 3 बच्चों और 3 महिलाओं सहित 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 लोगों के घायल होने की जानकारी है, जिनमें से 30 लोगों को राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया है।

Rajgarh Road Accident :

Rajgarh Road Accident :  घटना की जानकारी लगने के बाद राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा सहित कालीपीठ व राजगढ़ कोतवाली थाना और राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना की वजह अंधेरा बताया जा रहा है। अंधेरे की वजह से ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

Rajgarh Road Accident :  मध्य प्रदेश शासन के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार भी घटना की जानकारी लगने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे और वहां घायलों से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर एसपी को भी घायलों के उपचार को लेकर निर्देश दिए। मोर्चरी रूम में रखवाए गए सभी मृतकों के शव। राजगढ़ एसडीएम गुलाब सिंह बघेल ने बताया कि सभी लोग बाराती थे और शादी में सम्मिलित होने जा रहे थे। मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अस्पताल में हादसे के बाद चीख पुकार मची है।

 

 

You may have missed