सस्‍ते में मुर्गा बनाकर खिलाओ, 300 रुपए ज्‍यादा हैं..पुलिसवाले ने ढाबे वाले से कही ये बात, वीडियो वायरल..

MP Police Viral Video मंडला। इंटरनेट मीडिया पर एक पुलिस कर्मी द्वारा खाने बनाने की बात को लेकर ढाबा कर्मी से अभद्रता करने का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इस घटना को एसपी ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस कर्मी वर्तमान में 18वीं बटालियन शिवपुरी में पदस्थ है। जो चुनाव ड्यूटी पर मंडला आए थे।

मुर्गा बनाने को लेकर की गली गलौच

पुलिस कर्मी लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद वापस लौट रहे थे। जिला मुख्यालय के नजदीक रात में पीपरपनी स्थित गांव में रुके। यहां उन्होंने ढाबा चलाने वाले को मुर्गा बनाने कहा। ढाबा वाले ने 300 रुपये में बनाने कहा। इसी बात को लेकर पुलिस कर्मी भड़क गया और उसने पूरे प्रदेश हम घूम रहे हैं।

MP Police Viral Video

MP Police Viral Video यह कहते हुए रेट को लेकर ढाबा वाले के साथ गाली गलौच की और उसकी गर्दन हिलाते हुए धमकाया भी। पुलिस कर्मियों के हाथों में बंदूक भी थी। जिससे ढाबा वाला भी सहम गया। उनके साथ अन्य पुलिस कर्मी थे। जिन्होंने उसे समझाते हुए वापस ले गए। गुस्से में पुलिस कर्मी कुछ भी ढाबा वाले के साथ घटना कर सकता था।

मंडला डयूटी करने आया था सिपाही

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल को मंडला संसदीय क्षेत्र में चुनाव था। वह सिपाही चुनाव डयूटी में मंडला आया था। चुनाव पूरा होने के बाद वह अन्य साथियों के साथ वापस मंडला आ रहा था। रास्ते के ढाबा में मुर्गा खाने की इन्होंने सोचा। जिसके बाद पुलिस वाले ने ढाबा वाले के साथ यह हरकत कर डाली।

naidunia_image

पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

MP Police Viral Video इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने लगा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए 18वीं बटालियन शिवपुरी के जवान को निलंबित कर दिया।

You may have missed