Monsoon Update 2024: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, अब इस नई तारीख में दस्तक देगा मानसून

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में पिछले हफ्ते हर दिन बारिश की स्थिति बन रही थी। वहीं अब बीते दो दिनों से शाम होते ही बादल छा रहे हैं। इसकी वजह मानसून की रफ्तार तेज हो गई। दरअसल अंडमान निकोबार में मानसून पहुंच गया। जिसके बाद अब यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि सोमवार को मौसम सामान्य रहा और तापमान में इजाफा भी दर्ज किया किया गया।

Monsoon Update: 31 मई को मानसून देगा दस्तक

Monsoon Update: केरल में 31 मई को मानसून के दस्तक देने के पूर्वानुमान के साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी मानसून की शुरुआत हो जाएगी। वहीं मौसम विभाग के पूर्वनुमान के अनुसार मानसून 13 जून को बस्तर से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।

Weather Update
Monsoon Update News: इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने 106 प्रतिशत तक बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है।

सामान्य से अधिक बारिश की संभावना

इस वर्ष 106 प्रतिशत वर्षा की संभावना का मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण एलनीनो है, एलनीनो का प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है। जिसके कारण इस वर्ष अच्छे मानसून की संभावना है। मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है, इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है, और 15 जुलाई के आस-पास पूरे देश को कवर कर लेता है।

You may have missed