प्रदेश में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री के समक्ष ली सदस्यता

Lok Sabha Election 2024

Congress MLA Nirmla Sapre Join BJP In MP सागर/बीना। कांग्रेस से विधायक निर्वाचित हुई निर्मला सप्रे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा के दौरान राहतगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला सप्रे ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तथा दो बार की विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से पराजित किया था। जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र बिना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी निर्वाचित हुआ था।

Congress MLA Nirmla Sapre Join BJP

Congress MLA Nirmla Sapre Join BJP In MP लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका कांग्रेस को बिना से लगा है बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला सुप्रीम ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली। निर्मला सुप्रीम ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था पहले चुनाव में वह महेश राय भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी से हारी थी 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी महेश राय से हुआ इसमें उन्हें जीत मिली।

गोपनीय रही चर्चा, सब चौंके

Congress MLA Nirmla Sapre Join BJP In MP निर्मला सप्रे की अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। रविवार सुबह तक निर्मला सप्रे की भाजपा में जाने की खबर ना तो स्थानीय पदाधिकारी को थी और ना ही कांग्रेस नेताओं को। सीएम की सभा के दौरान ही एकाएक सभी को जानकारी मिली। माना जा रहा है इस उथल-पुथल में बड़ी भूमिका खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की हो सकती है। कांग्रेस विधायक की भाजपा में जाने के साथी यह भी लगभग तय हो गया कि बिना विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर चुनाव होगा।

You may have missed