अबूझमाड़ के अभिषेक कुंजाम लीग फुटबाल में मचाएंगे धमाल, इस टीम के तरफ से गोल दागने जाएंगे इंग्‍लैंड

Abhishek Kunjam जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से सीधे इंग्लैंड के गोलपोस्ट पर गोल दागने जा रहे हैं अभिषेक कुंजाम। अभिषेक का चयन ईस्ट बंगाल क्लब की टीम में हुआ है, जो जुलाई महीने में इंग्लैंड में होने वाली लीग फुटबाल में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। बस्तर के नारायणपुर जिले के रामकृष्ण मिशन फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी अभिषेक मूलत: कांकेर जिले के रहने वाले हैं।

Abhishek Kunjam फुटबाल से प्रेम उन्हें नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के रामकृष्ण मिशन अकादमी ले गया, जहां संस्थान ने उनकी प्रतिभा को तराशा। दो वर्ष के कड़े प्रशिक्षण से गुजरने के बाद वे पिछले वर्ष ईस्ट बंगाल क्लब में चयनित हो गए। ईस्ट बंगाल क्लब इस समय भारत की शीर्ष तीन टीम में से एक है, जिससे बाइचिंग भूटिया, सुनील क्षेत्री जैसे खिलाड़ी खेल चुके हैं।

Abhishek Kunjam

Abhishek Kunjam इस टीम में स्ट्राइकर पोजिशन पर खेलते हुए कोलकाता फुटबाल लीग, रिलायंस डेवलपमेंट लीग खेल चुके हैं। अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता रामेश्वरी को देते हैं। वे कहते हैं कि पिता को छह माह की उम्र में ही खोने के बाद से माता रामेश्वरी ने उनका पालन-पोषण किया है। उन्होंने कभी भी पिता की कमी महसूस होने नहीं दी और खेल को प्रोत्साहित किया है।

पहले खिलाड़ी, जो क्लब फुटबाल खेल रहे

रामकृष्ण आश्रम के प्राचार्य स्वामी कृष्णाअमृतानंद ने बताया कि अभिषेक आश्रम के पहले खिलाड़ी हैं जो क्लब फुटबाल खेल रहे हैं। इसके पीछे वे अभिषेक की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को श्रेय देते हैं। उन्होंने बताया कि आश्रम में इस वक्त 300 खिलाड़ी फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए यहां तीन बड़े मैदान हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही है।

You may have missed