Woman Rape in Delhi: राजधानी फिर से हुई शर्मसार, रिक्शावाले ने बच्चे के सामने किया ये गंदा काम

CMO Arrested In Rape Case

Woman Rape in Delhi: आये दिन दुष्कर्म का मामला देश में आता रहता है। पंजाब से अपने बच्चे के साथ दिल्ली आई महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास घायल हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, महिला की तबीयत में सुधार होने के बाद इस शर्मनाक मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

Woman Rape in Delhi:  दरअसल उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीना ने बताया कि, 26 मई की रात को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला से लूट की सूचना मिली थी। पुलिस को वहां बिहार की 25 वर्षीय महिला घायल हालत में पड़ी मिली। घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई।

Woman Rape in Delhi: महिला पर ईंट से किया हमला 

Woman Rape in Delhi:  पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि रास्ते में ड्राइवर ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह महिला को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। घटना के समय जब महिला को होश आने लगा तो उसने रिक्शा चालक का विरोध किया। इस पर आरोपी ने उस पर ईंट से हमला कर दिया।

 

You may have missed