राजधानी में में विदेशी महिला के साथ लूट.. कपड़े भी फाड़े गए, पुलिस ने 2 को किया अरेस्ट

Ugandan Woman Misdeed And Robbed In Delhi दक्षिण जिले की महरौली थाना क्षेत्र में युगांडा की महिला (27) के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसे खींच कर जंगल में ले गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसका सिर फोड़ दिया। आरोपी विदेशी महिला से कई हजार रुपये लूटकर ले गए। जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते(एएटीएस) ने इस मामले को कुछ घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त ने अपने साथ किसी तरह की अभद्रता होने की बात से इंकार किया है।

Ugandan Woman Misdeed And Robbed In Delhi दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि महरौली थाना पुलिस को 25 अप्रैल की रात 12 बजे पीसीआर कॉल मिली थी कि 100 फुटा रोड छत्तरपुर में एक विदेशी महिला नग्नावस्था में घायलावस्था में पड़ी हुई है। पीसीआर वैन ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ugandan Woman Misdeed And Robbed In Delhi पुलिस को मौके पर पहुंचने पर पुलिस को युगांडा की महिला मिली। पीडि़ता ने बताया कि वह रात करीब 10.45 बजे वह 100 फीट रोड, छतरपुर पहाड़ी पर फूल मंडी से जा रही थी। तभी अचानक दो लड़के वहां आए। उनके पास कुत्ता था। आरोपी लड़कों ने विदेशी महिला को पीछे से पकड़ लिया और दीवार के दूसरी तरफ खींच लिया। आरोपी लड़की ने मारपीट कर पीडि़ता से नकदी व जूलरी लूट ली। आरोपी महिला के सिर पर पत्थर से वार कर फरार हो गए। मामले की जांच में एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम को लगाया गया।

Ugandan Woman Misdeed And Robbed In Delhi

Ugandan Woman Misdeed And Robbed In Delhi उनकी टीम आरोपियों की पहचान ग्राम सलेमपुर, थाना नवाबगंज, तहसील कायमगंज, जिला फरुखाबाद, उ.प्र. निवासी व छत्तरपुर में रह रहे मनोज उर्फ जितेंद्र्र उर्फ किन्नू(24) पुत्र प्यारे लाल किन्नू और रिंकू कश्यप(26) के रूप में की गई। पुलिस टीम ने सतबड़ी से दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और उन्होंने पीड़ित महिला से लूटपाट की।

You may have missed