प्रदेश में कब्जा कर रहे यूपी और बिहार के लोगों को रोकना जरूरी.. कांग्रेस प्रत्याशी का विवादित बयान

Sukhpal Singh Khaira पंजाब की कृषि और उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश व बिहार सहित अन्य राज्यों से आने वाले लोगों पर संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैहरा ने निशाना साधा है।उनका कहना है कि यह लोग पंजाब पर कब्जा कर पंजाबियत खत्म कर देंगे। पंजाब पंजाबियों का है। यहां पर गैर पंजाबी यानी दूसरे राज्यों से आने वालों को वोट का अधिकार नहीं होना चाहिए। न उन्हें पंजाब में नौकरी मिले और न ही घर बनाने देना चाहिए।

हिमाचल जैसे कानून का उठाया मुद्दा

Sukhpal Singh Khaira खैहरा का यह बयान शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के एक प्रत्याशी के बयान से मेल खाता है, जिन्हें समाज को बांटने के लिए विवादित बोल पर बठिंडा व मानसा के चुनाव अधिकारी नोटिस जारी कर चुके हैं। खैहरा हर चुनावी सभा में लोगों को दूसरे राज्यों से आने वालों के खिलाफ उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। यह भी मांग कर रहे हैं कि जैसे हिमाचल में कानून है कि दूसरे राज्यों का कोई व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता, वैसा ही कानून पंजाब में भी हो, ताकि बाहरी पंजाब पर कब्जा न कर सकें।

Sukhpal Singh Khaira गैर-पंजाबियों के खिलाफ बने कानून

खैहरा ने शनिवार को दिड़बा के गांव खेतला में चुनावी सभा में भी कहा कि जैसे पंजाब से लोग विदेश जा रहे हैं और दूसरे राज्यों से लोग यहां आ रहे हैं, उससे साफ है कि कुछ वर्षों में पंजाब में पगड़ीधारियों के लिए जगह नहीं होगी। हिमाचल की तरह पंजाब में भी गैर-पंजाबियों के खिलाफ कानून लाया जाए। विधानसभा स्पीकर को भी लिखित में दे चुका हूं। खैहरा ने कहा कि दूसरे राज्यों से लोग पंजाब आएं और पैसा कमाकर चले जाएं।

कांग्रेस नेता चन्नी ने भी वर्ष 2022 में दिया था विवादित बयान

Sukhpal Singh Khaira यह पहली बार नहीं जब किसी कांग्रेस नेता ने दूसरे राज्यों के लोगों पर निशाना साधा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने भी विवादित बयान दिया था। चन्नी ने रूपनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कहा था कि उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के भइये जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं, उन्हें पंजाबी घुसने नहीं देंगे।

You may have missed