बाप और चाचा जेल में… अब शोएब ढेबर पर कसा शिकंजा, इधर अनवर ढेबर और साथियों पर एक और FIR

Raipur News: रायपुर : आबकारी मामले में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, अनवर ढेबर और उनके तीन साथियों के खिलाफ चोरी और तोडफोड का का एक नया मामला दर्ज करवाया गया है। अनवर और उसके साथियों के खिलाफ मुंबई निवासी इमरान नामक शख्स ने FIR दर्ज करवाई है। इस FIR में अनवर ढेबर, पापा और सोहेल समेत कुल 4 आरोपियों का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें : भीषण गर्मी से वन्‍य जीव हुए परेशान, जंगल सफारी में जानवरों को राहत देने किए गए खास इंतजाम, अब ले रहे चैन की नींद

अनवर ढेबर और साथियों पर एक और FIR

बता दें कि, इमरान अनवर ढेबर के मैनेजर के रूप में पदस्थ था। इमरान ने अनवर और उसके साथियों पर उसके फ़्लैट का ताला तोड़कर घर से दस्तावेज, गहने समेत 20 हजार नगदी चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाना में FIR दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें : पहले की आठ लोगों की हत्या फिर लगा ली फांसी, यहां सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात

Raipur News: शोएब के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

Raipur News: वहीं, अनवर के खिलाफ चोरी के आरोप के बीच उसके पुत्र शोएब ढेबर के खिलाफ भी FIR दर्ज की हुई है। शोएब ढेबर पर गवाह का पीछा करने, रास्ता रोककर धमकाने, जान से मारने की धमकी देने और अवैध वसूली करने की धाराओं में मामला दर्ज किया आज्ञा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने .शोएब ढेबर और उनके अज्ञात वकील के खिलाफ FIR दर्ज की है।

You may have missed