Lok Sabha Election 2024: भगवान राम बने चुनावी मुद्दा, ए. राजा के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा का विवादित बयान

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बयानबाजी तेज है। इस बीच नेता भगवान राम और राम मंदिर को भी चुनावी मुद्दा बनाने से नहीं चूक रहे हैं। डीएमके नेता ए. राजा ने जहां आपत्तिजनक बयान दिया, वहीं कभी भाजपा में रहे टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दावा किया कि भाजपा के राम मंदिर मुद्दे की हवा निकल गई है।

भाजपा के राम मंदिर मुद्दे की हवा निकल गई है। राम मंदिर के पहले दिन पांच लाख लोगों ने दर्शन किए थे, लेकिन अब हजार – दो हजार लोग ही जा रहे हैं। – शत्रुघ्न सिन्हा, टीएमसी सांसद

भगवान राम पर ए राजा ने दिया था विवादित बयान

Lok Sabha Election 2024 ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन के अवसर पर कोयम्बटूर में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। राजा ने कहा, भारत देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है। यहां कई परंपराएं और संस्कृति हैं।

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं। यह एक देश है। मलयालम एक भाषा है, एक राष्ट्र है और एक देश है। इसी तरह ओडिशा, केरल, दिल्ली हैं। ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं। इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है।”

You may have missed