Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, “विजय संकल्प शंखनाद महारैली” को करेंगे संबोधित

रायपुर : Lok Sabha Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी बस्तर के छोटे आमाबाल में आयोजित “विजय संकल्प शंखनाद महारैली” को संबोधित करेंगे और जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री और नेता उपस्थित रहेंगे।

Lok Sabha Election 2024 जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

Lok Sabha Election 2024 : मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 1 बजे से “विजय संकल्प शंखनाद महारैली” की शुरुआत होगी और पीएम मोदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत प्रदेश के कई दिग्गज मंत्री और नेता उपस्थित रहेंगे।