Exclusive: भारत में ही खेले जाएंगे IPL 2024 के सभी मैच, लोकसभा चुनाव की वजह से दुबई में किए जाने की अटकलें चेयरमैन ने की खारिज

IPL 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के बाद आईपीएल 2024 को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल को चुनाव को देखते हुए दुबई ट्रांसफर किया जाएगा लेकिन चेयरमैन ने सारी अटकलों को विराम दे दिया है। मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि पूरा आईपीएल भारत की धरती पर खेला जाएगा। केवल पहला पार्ट ही नहीं दूसरा भाग भी यहीं होगा। जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

IPL 2024:  आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरा आईपीएल भारत में खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के बाद अब जल्द ही आईपीएल की गवर्निंग बॉडी मीटिंग करेगी। इसमें आगे का आईपीएल शेड्यूल तय करने के लिए काम किया जाएगा। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा: पूरा आयोजन भारत में होगा। यह इंडियन प्रीमियर लीग है, दुबई प्रीमियर लीग नहीं। हम अब पूरे कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं, लेकिन आयोजन भारत में होगा।

IPL 2024:  दरअसल, मीडिया में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि आईपीएल के पहले भाग के बाद, जिसका कार्यक्रम घोषित किया गया है, भारत में आम चुनावों के कारण आईपीएल के दूसरे भाग को दुबई में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

IPL 2024: चुनाव की वजह से ही दो चरणों में मैच कराने का ऐलान

22 मार्च से आईपीएल का शुभारंभ होगा। हालांकि, आम चुनावों को देखते हुए आईपीएल को दो चरणों में कराने का फैसला किया गया था। फर्स्ट फेज में 21 मैच कराए जाने हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। उद्घाटन मैच चेन्नई में खेला जाएगा। आईपीएल के पहले चरण के 21 मैच 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच होंगे। यह सभी 21 मैच 10 शहरों में शेड्यूल किए गए हैं। उद्घाटन मैच रात 8 बजे खेला जाएगा लेकिन अन्य सभी मैच दोपहर 3.30 बजे या शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। आईपीएल में 74 मैच खेले जाने हैं लेकिन दूसरे चरण में बाकी मैच खेले जाएंगे।

पहले चरण के 21 मैचों का डिटेल…

  • चेन्नई सुपर किंग्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे
  • पंजाब किंग्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3.30 बजे
  • कोलकाता नाइट राइडर्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • चेन्नई सुपर किंग्स Vs गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद Vs मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • लखनऊ सुपर जायंट्स Vs पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे
  • दिल्ली कैपिटल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • मुंबई इंडियंस Vs राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे
  • दिल्ली कैपिटल्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे
  • गुजरात टाइटन्स Vs पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद Vs चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे
  • राजस्थान रॉयल्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे
  • मुंबई इंडियंस Vs दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे
  • लखनऊ सुपर जायंट्स Vs गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

You may have missed