राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, 8 प्रतिशत बढ़ाई सैलरी, इस तारीख से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

Hike In Salary अंबाला। हरियाणा की नायब सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। नायब सरकार ने कौशल रोजगार निगम (HKRN) में भर्ती कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का बड़ा ऐलान किया है।

Hike In Salary सीएम नायब सिंह सैनी ने भारतीय मजदूर संघ के साथ बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि HKRN के तहत पार्ट वन, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। सभी तरह के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ वेतन एक जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा।

Hike In Salary

Hike In Salary सीएम सैनी ने कहा कि आपके अधिकारों को कोई छीन नहीं सकता। सरकार मजबूती से आपके साथ खड़ी है। पहले दुर्घटना पर कोई लाभ नहीं मिलता था। लेकिन अब सरकार मदद के लिए आगे आती है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से एचसी और ओबीसी को आरक्षण देकर भर्ती करने का काम हमारी सरकार ने किया है।