Monsoon Update 2024 : मॉनसून की कर लें तैयारी, कुछ ही घंटों में पूरे छत्‍तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून

Monsoon Update 2024 : छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद भी प्रदेशवासियों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मानसून अभी पूरी तरह सक्रिय न होने के कारण अभी भी गर्मी व उमस बनी हुई है। वहीं गर्मी के बीच मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी की खबर है।

Monsoon Update 2024 :

Monsoon Update 2024 :अगले 48 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य में बारिश की गतिविधि पर अड़ंगा लगाने वाला मराठवाड़ा का चक्रवाती घेरा समाप्‍त होने से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम में स्थित अरब सागर से आने वाली नमी के प्रभाव से एक-दो दिन में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।

CG Monsoon 2024: बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहतभरी खबर, दो दिन में पूरे छत्‍तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून

प्रदेश भर में डोंगरगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म

Monsoon Update 2024 :  वहीं मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते दिनभर उमस बनी हुई है। पेंड्रा रोड, जगदलपुर व दुर्ग को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्यादा है। मंगलवार को प्रदेश भर में डोंगरगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा, एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा रहा।