मध्य प्रदेश के Kuno नेशनल पार्क में शावकों की गूंजी किलकारी, मादा चीता गामिनी ने 5 बच्चों को दिया जन्म

Kuno National Park

Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीका से मध्य प्रदेश के  कूनो नेशनल पार्क में  शावकों के किलकारी गूजी है. दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच अपने छोटे-छोटे शावकों को जन्म दिया है. खूबसूरत इन बच्चों का वीडियो केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव (Union Forest Minister Bhupendra Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी. मादा चीता और उसके शावकों की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘गामिनी की विरासत आगे बढ़ी, उसके प्यारे शावकों का परिचय’

इसके बाद साफ है कि भारत में चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। यहां जन्मे चीता भारत के माहौल में ढल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है।

Kuno National Park

Kuno National Park गामिनी की उम्र अभी पांच साल है। इसके साथ ही भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। गामिनी भारत की धरती पर मां बनने वाली चौथी मादा चीता है। साथ ही दक्षिए अफ्रीका से लाए गए चीतों का यह पहला वंश है।

You may have missed