Bus Fire In Abhanpur : जगदलपुर से रायपुर आ रही बस बनी आग का गोला, 35 यात्री सवार थे सवार, जानिए कैसे हुआ हादसा

Bus Fire In Abhanpur

Bus Fire In Abhanpur :  अभनपुर। जगदलपुर से रायपुर आ रही यात्री बस में आगलग गई। आग के कारण बस जलकर खाक हो गई। आग लगने से बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जैसे तैसे कर बस ड्राइवर, कंडेक्टर और यात्रियों ने अपनी जान बचाई है।

महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में लगी

Bus Fire In Abhanpur : जानकारी के अनुसार चलती हुई बस में आग लगी। महिंद्रा कंपनी की यात्री बस में आग लगने की घटना हुई। पता चला है कि रायपुर-अभनपुर मुख्यमार्ग पर मोहन ढाबा के पास चलती हुई बस में अचानक भयंकर आग लग गई।

बस में 35 यात्री सवार थे

बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। बस में 35 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। आग लगने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार बस में आग एसी का पाइप फटने के कारण लगा है।

Bus Fire In Abhanpur :  आग लगते ही हड़कंप मच गया

Bus Fire In Abhanpur :  प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। आसपास के लोग बचान के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

You may have missed