सरकार नयी.. नाम वही ! शिव डहरिया को अब भी नगरीय प्रशासन मंत्री मानते हैं बीरगांव नगर निगम के अधिकारी, सरकार बदलने के बाद भी नहीं बदला नाम

Birgaon Municipal Corporation रायपुरः- छत्तीसगढ़ में सरकार बदले करीब 6 महीने से ज्यादा बीत चुके हैं। विधानसभा 2023 में बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए राज्य में अपनी सरकार बनाई। वहीं सरकार के बदलने पर सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हुआ। लेकिन लगता है बीरगांव नगर निगम इससे बेखबर है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं आइए जानते हैं..

क्या है पूरा मामला?

Birgaon Municipal Corporation दरअसल विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में फेरबदल हुआ और सत्तारूढ़ कांग्रेस को हटाकर बीजेपी सत्ता में आई। राज्य सरकार ने मंत्रियों को अपने विभागों का भी बंटवारा कर दिया लेकिन बीरगांव नगर निगम के कानों में शायद यह खबर नहीं लगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीरगांव नगर निगम की वेबसाइट में अब भी शिव डहरिया को नगरीय प्रशासन मंत्री बता रहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव के पास है विभाग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हुआ था। इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बनाया गया। लेकिन बीरगांव निगम की यह बड़ी लापरवाही है कि बीते 4 महीने के बाद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ी।

Birgaon Municipal Corporation ठेकों की जानकारी की जा रही है अपलोड

Birgaon Municipal Corporation आपको बता दें कि बीरगांव नगर निगम की वेबसाइट पर लगातार ठेकों से संबंधित जानकारियां अपलोड की जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि बाकी जानकारियां अपलोड कर दी जा स कती है लेकिन विभाग के मंत्री की ही प्रोफाइल को क्यों अपडेट नहीं किया गया?

You may have missed